Hindi News / अपराध / आगरा

पड़ोसी पर पत्नी और मासूम बेटी को बंधक बनाकर रखने का लगाया आरोप, एसीपी से लगाई न्याय की गुहार (Neighbor accused of holding wife and innocent daughter hostage; plea for justice made to the ACP.)

Oplus_131072
Article Top Ad

आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगर सीकरी (चार हिस्सा) में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी को जबरन अपने घर में रखने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी और बेटी को वापस लाने के लिए आरोपी के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। मामले में पीड़ित ग्रामीणों के साथ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अछनेरा से मिला और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवक ने एसीपी अछनेरा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बस्ती का रहने वाला रोहित पुत्र रामेश्वर उसकी पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को अपने घर में रखे हुए है। उसने कई बार पत्नी को वापस भेजने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पक्ष ने ऐसा नहीं किया।

पीड़ित के अनुसार, जब वह शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गया तो रोहित, उसके माता-पिता और बहनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। घटना के बाद उसने स्थानीय लोगों को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और सुरक्षा के साथ पत्नी और बेटी को वापस दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अछनेरा के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

agranewsnetwork को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google